Bigg Boss 14 में नजर आ सकते हैं ये कंटेस्टेंट्स
टीवी की दुनिया के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस के हर सीजन में कुछ नया बवाल सामने आता है।
सलमान खान के इस फेमस शो 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' को खत्म हुए अभी महज 7 महीने का समय बीता है, लेकिन अगले सीजन 'बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)' को
लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। ऐसे में आप अब ये तो जरुर सोच ही रहे होंगे, कि मेकर्स अब किन किन लोगों को इस शो के नए सीजन का न्यौता भेजेंगे। तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि 14सीजन में कौन कौन हो सकता है सलमान खान के शो के नए मेहमान।
शो के लिए अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से कुछ ने इस शो का हिस्सा बनने की खबरों का खंडन किया। अब जो इस शो के लिए नाम सामने आए हैं, लिस्ट में टीवी के कई बड़े नाम व बॉलीवुड एक्टर्स के नाम शामिल है। इस लिस्ट में टीवी की नागिन निया शर्मा, नागिन-4 में नजर आईं जैस्मिन भसीन का नाम भी सामने आ रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल का नाम भी सामने आ रहा है।
इन एक्टर्स का नाम भी आया सामने:-
बिग बॉस 14 के लिए और जिन एक्टर्स का नाम सामने आ रहा है उसमें विवियन डीसेना, संगीता घोष, अलीशा पवार, जय सोनी, शगुन पांडे, विशाल रहेजा, डोनल बिष्ट, शालीन भनौट और शिरीन मिर्जा का नाम सामने आ रहा है।
करण कुंद्रा
टीवी स्टार करण कुंद्रा (Karan Kundra) के करीबी दोस्त विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू में यह हिंट दिया था कि वह चाहते हैं, कि करण 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लें। इसलिए यह नाम लिस्ट में हो सकता है।
अलीशा पंवार
अलीशा पंवार ने भी इच्छा जताई है, कि वह बिग बॉस 14 जैसे बड़े शो में हिस्सा लेना चाहती हैं। ताकि उन्हें डेलीसोप्स से थोड़ा ब्रेक मिल जाए।
आंचल खुराना
आखिरी दफा 'मुझसे शादी करोगे' में दिख चुकी इस टीवी एक्ट्रेस ने भी कहा है, कि बिग बॉस काफी बड़ा प्लेटफॉर्म है। और अगर उन्हें मेकर्स कॉल करते हैं, तो वह इस शो के लिए बिना कुछ सोचे समझे ही हां कह देंगी।
आरुषी दत्ता
अपनी अदाओं से घायल करने वाली आरुषि दत्ता भी बिग बॉस 14 में आने के लिए बेकरार है।
चेतना पांडे
विकास गुप्ता की खास दोस्त चेतना पांडे को बिग बॉस 13 का ऑफर आया था। लेकिन कुछ शोज के चलते वह इसे नहीं कर पाई थी। चेतना पांडे ने कुछ दिन पहले ही कहा है, कि मुझे तो अब भी लगता है, कि अगर आगे इस शो को ऑफर आएगा। तो मैं उस घर में जाकर क्या करुंगी। इस बात के ज्यादा चासेंस है कि चेतना बिग बॉस 14 का हिस्सा बनें।
देवोलीना भट्टाचार्जी
बिग बॉस 13 के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी को काफी चोट लग गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। कि देवोलीना भट्टाचार्जी अब ठीक होकर बिग बॉस 14 का हिस्सा बन सकती हैं। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए देवोलीना ये कह चुकी है, कि जब इस शो का ऑफर आएगा तो देखा जाएगा।
जैस्मीन भसीन
'नागिन 4' से लोगों के दिलों पर छा चुकीं एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था। कि अगर उन्हें 'बिग बॉस 14' का ऑफर आता है। तो वह जरुर इस शो का हिस्सा बनेंगी।
निया शर्मा
एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी के सबसे सक्सेसफुल शो नागिन- भाग्य का जहरीला खेल में शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता। हालांकि ये शो हाल ही में खत्म हुआ। एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में उनका नाम दो बार आ चुका है।
विवियन डिसेना
वहीं, विवियन डिसेना भी छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा है। विवियन ने अस्तित्व एक एहसास की, प्यार की एक कहानी और 2014 मधुवाला- एक इश्क एक जुनून जैसे सीरियल में शानदार काम किया है। इसके अलावा, विवियन ने झलक दिखला जा 8 और फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 7 में पार्टिसिपेंट किया है ।










No comments:
Post a Comment