अब इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं क्योंकि 'बिग बॉस 14' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इस सीजन का नया नाम भी बताया है। 'बिग बॉस 14' को 'बिग बॉस 2020' का नाम दिया गया है। बिग बॉस भारत में कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला भारतीय हिंदी भाषा का टेलीविजन रियलिटी शो है। यह डच रियलिटी गेम शो बिग ब्रदर प्रारूप है, जिसे पहली बार नीदरलैंड में एंडेमोल द्वारा विकसित किया गया था। 13 वर्षों में, शो ने तेरह सीज़न और दो स्पिन-ऑफ संस्करण को लुढ़काया है। चौदहवें सीजन को 4 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च करने की योजना है।
प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्क्रीनब्रेकर। इसीलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलटेगा।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, "बिग बॉस 2020" 27 सितंबर से कलर्स चैनल पर शुरू होगा। 25 और 26 सितंबर को शो की शूटिंग शुरू होगी। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री 26 सितंबर से होगी। एंट्री से पहले कंटेस्टेंट्स की कोरोना की जांच की जाएगी। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी, उन्हें ही शो में जाने की इजाजत मिलेगी।
कहा जा रहा है कि इस बार 14वें सीजन में उन्हीं कंटेस्टेंट्स को शामिल किया जाएगा, जिनकी कोई इंटरनैशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को वे सभी लग्जरी यूज करने की सुविधा मिलेगी, जो वे लॉकडाउन में उपयोग नहीं कर पाए थे। उन्हें स्पा और रेस्ट्रॉन्ट के खाने के अलावा, स्पॉर्ट्स क्लब, स्विमिंग और जिम करने की सुविधाएं दी जाएंगी।
ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर:-
'बिग बॉस 2020' में जिन कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की खबरें आ रही हैं, उनमें निया शर्मा, जैस्मिन भसीन, शांतिप्रिया, राजीव सेन, शिरीन मिर्जा, शुभांगी अत्रे, 'हमारी बहू सिल्क' फेम जान खान और चाहत पांडे का नाम शामिल है।


No comments:
Post a Comment